सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: पेंड्रा में घना कोहरा, रायपुर और अमरकंटक में बारिश

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 01:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 32

बारिश
बारिश

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ही सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है. 


पेंड्रा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के इलाकों में शनिवार सुबह इतना घना कोहरा छाया रहा कि गौरेला-अमरकंटक मार्ग पर दृश्यता काफी घट गई. इसके चलते चालकों को दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा. 

विज्ञापन


वहीं अमरकंटक और रायपुर में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण उमस से बड़ी राहत मिली है.


मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी घंटों के लिए आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. 


प्रभावित होने वाले मुख्य जिलों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शामिल हैं. 


इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. प्रशासन और मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए आम जनता को एहतियात बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

2 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

3 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

3 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP