शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

FCRA विधेयक का संसद में जोरदार विरोध करेंगे- केसी वेणुगोपाल

C

CG Khabar

09 अग. 2026, 02:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली । डेस्क: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव और अलाप्पुझा से सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए जाने वाले प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA Bill) को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि केंद्र सरकार इस विधेयक को संसद में पेश करती है, तो कांग्रेस और पूरा विपक्ष इसका पुरजोर विरोध करेगा. 

वेणुगोपाल ने इस विधेयक को 'जनविरोधी और असंवैधानिक' करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए अल्पसंख्यकों और एनजीओ को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है.

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर एनजीओ पर पाबंदियां लगाने और संघ (RSS) से जुड़े संगठनों को खुली छूट देने का दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. 


उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र में हिम्मत है तो वह आरएसएस को मिलने वाले विदेशी फंड पर नियंत्रण लगाकर दिखाए. इसके साथ ही वेणुगोपाल ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह विधेयक उन दक्षिणी और पूर्वी राज्यों के अधिकारों का हनन करता है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को सफलता से लागू किया है.


नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा. 


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में विपक्ष के सवालों का सामना करने से बच रहे हैं. 


टीजी मोहनदास की गिरफ्तारी में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि केरल पुलिस कानून के तहत उचित कदम उठाने में पूरी तरह सक्षम है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

4 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

6 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

7 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

21 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP