गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी में अनियमितता के आरोपों सदन से वॉकआउट

C

CG Khabar

19 मार्च 2026, 04:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को बालोद में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जंबूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी दल कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर निविदा प्रक्रिया और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर 'भ्रामक' जवाब देने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. 


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि किन नियमों के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री को राज्य में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का पदेन अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने जंबूरी के आयोजन से जुड़े निर्णयों के क्रम पर भी सवाल उठाए. इस पर मंत्री यादव ने अपनी "मासूमियत" का हवाला देते हुए एक कविता पढ़ी, जिस पर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया.

विज्ञापन


मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य गठन के बाद यह व्यवस्था थी कि अध्यक्ष का चुनाव होगा, लेकिन पिछली भूपेश बघेल सरकार के दौरान नियमों में बदलाव कर स्कूल शिक्षा मंत्री को पदेन अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था. 


विधायक राघवेंद्र सिंह ने सदन को बताया कि मंत्री यादव को 13 दिसंबर, 2025 को नामांकित किया गया था, जबकि जंबूरी के लिए पहला टेंडर 10 दिसंबर को ही जारी कर दिया गया था. उन्होंने सवाल किया कि मंत्री की नियुक्ति से पहले किस समिति ने आयोजन का निर्णय लिया और उसका अध्यक्ष कौन था? 


मंत्री ने जवाब दिया कि स्थल चयन और तैयारी की प्रक्रिया राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियों के निरीक्षण के बाद पहले ही शुरू हो गई थी. हालांकि, विपक्ष इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं, जिसके बाद असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने विरोध स्वरूप सदन से बहिर्गमन किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

13 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

26 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

45 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

7 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP