गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

व्यापमं ने परीक्षाओं के नियमों में किया बदलाव

व्यापमं ने परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया है.

H

Hupendra Sharma

15 जुल. 2025, 10:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

व्यापमं
व्यापमं

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने परीक्षाओं के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है. व्यापमं की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जांच अब मेटल डिटेक्टर से होगी.


इसके अलावा परीक्षाओं में अब जूते पहनकर नहीं आ सकते. अभ्यर्थियों को फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आना होगा.

विज्ञापन


इसी तरह आधी बांह के कपड़े ही मान्य किए जाएंगे. यहां तक कि कान में ज्वेलरी पहनकर भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.


20 जुलाई को होने वाली सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा इसी नियम के तहत होगी.


इसी तरह अब परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा. पहले व्यापमं की परीक्षा के लिए जो समय निर्धारित था उस समय तक एंट्री दी जाती थी.


अब परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्त होने के आखिरी आधे घंटे में केंद्र से बाहर जाने पर मनाही होगी.


दरअसल, पिछले दिनों आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल की घटना उजागर होने के बाद व्यापमं ने नियमों में बदलवा किया है.


परीक्षा केंद्रों पर अब डिजिटल गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और किसी भी तरह के संचार उपकरणों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.


परीक्षा हॉल में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी के इंतजाम किए जाएंगे.


नए नियमों के मुताबिक, अगर अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में फुसफुसाना, चिल्लाना, बातें करना या हाव-भाव से इशारे करता पाया गया तो उसपर एक्शन लिया जाएगा.


अधिकारी के निर्देशों का पालन न करना, दुर्व्यवहार करना या विवाद करने पर भी कार्रवाई होगी.


इलेक्ट्रानिक डिवाइसों में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, इयरफोन, कैलकुलेटर, या अन्य कोई संचार उपकरण लाना पूरी तरह से बैन कर दिया गया है.


इसके बाद भी कोई भी परीक्षार्थियों अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी संपूर्ण परीक्षा निरस्त कर दी जाएगी.


साथ ही 2 वर्षों तक व्यापमं की किसी भी परीक्षा में बैठने अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है. साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई भी संभव है.


छत्तीसगढ़ व्यापमं ने कहा है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं. साथ ही व्यापमं ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से बचें और निष्पक्ष परीक्षा में सहयोग करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

6 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

11 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

12 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

12 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP