बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

भारत और बांग्लादेश के बीच फिर शुरू होगी वीजा सेवा

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 09:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

तारिक रहमान
तारिक रहमान

नई दिल्ली । डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से थमी हुई वीजा सेवाएं एक बार फिर बहाल होने जा रही हैं. ढाका के राजनयिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग और अगरतला स्थित सहायक उच्चायोग ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा और अन्य कंसुलर सुविधाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. 


अगस्त 2024 में शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद उपजे तनाव और हालिया महीनों में हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण 22 दिसंबर को इन सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. अब करीब दो महीने बाद इस फैसले को वापस लिया जा रहा है.

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, भारत भी बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा नियमों में ढील देने की तैयारी कर रहा है. बांग्लादेश में अस्थिरता के चलते भारत ने केवल चिकित्सा आपातकाल और 'डबल-एंट्री' को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के वीजा निलंबित कर दिए थे. 


ढाका में भारतीय राजदूत अनिरुद्ध दास ने संकेत दिए हैं कि इन सेवाओं को फिर से सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 


यह सकारात्मक बदलाव बांग्लादेश में हुए हालिया चुनावों और राजनीतिक परिवर्तन के बाद देखा जा रहा है. 


17 फरवरी को तारिक रहमान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी है. शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की थी, जिसके बाद से दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

36 मिनट पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

57 मिनट पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

9 घंटे पहले

आसिफ मर्चेंट- पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 330 महीने की सजा
देश-विदेश

ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

10 घंटे पहले

राहुल गांधी अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
देश-विदेश

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के आर्थिक और चुनावी दावों से छिड़ा सियासी संग्राम

10 घंटे पहले

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा- फाइल फोटो
देश-विदेश

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP