सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

नारायणपुर में धर्मांतरण के आरोप पर हिंसक झड़प

C

CG Khabar

10 जून 2026, 12:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

घायल महिला-नारायणपुर
घायल महिला-नारायणपुर

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पूरा विवाद कथित तौर पर धर्मांतरण के आरोपों से जुड़ा है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और एहतियात के तौर पर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर रखे हुए है.


दरअसल, यह पूरा मामला भरंडा थाना क्षेत्र का है, जहां देर शाम ‘प्रेस’ लिखी एक गाड़ी में सवार होकर एक पास्टर समेत कुछ लोग पहुंचे थे. ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक स्थानीय घर में धार्मिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं और आदिवासियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. 

विज्ञापन


इस बात की भनक लगते ही ग्रामीण लामबंद हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया.


विरोध देखते ही देखते उग्र हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए. इस मारपीट में एक महिला सहित दो से तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. 


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि मीडिया के नाम का गलत इस्तेमाल कर पत्रकारिता की छवि को धूमिल किया जा रहा है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त करवाया. गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात है और दोनों पक्षों से संवाद किया जा रहा है. 


हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि धर्मांतरण के दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पूछताछ से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP