शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

खरोरा नलवा सीमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीण लामबंद

H

Hupendra Sharma

25 जुल. 2025, 08:02 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सीमेंट प्लांट का विरोध
सीमेंट प्लांट का विरोध

खरोरा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा में लगने वाले जिंदल के नलवा सीमेंट प्लांट के विरोध में 6 गांव के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं. बरसते पानी में सैकड़ों ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.


सीमेंट प्लांट के संबंध में 25 जुलाई को जनसुनवाई है, लेकिन ग्रामीण एक दिन पहले से ही टेंट लगाकर बैठे हुए हैं.

विज्ञापन


भारी विरोध प्रदर्शन के चलते वहां तनाव का माहौल बन गया है. ग्रामीणों ने जनसुनवाई को हर हाल में रोकने का ऐलान करते हुए सामूहिक आत्मदाह तक की चेतावनी दी है. 


ज्ञात हो कि खरोरा से लगे ग्राम मोतिमपुर खुर्द में जिंदल द्वारा नलवा सीमेंट प्लांट के नाम से एक खदान लगाने की तैयारी में है. जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं.


खदान के संबंध में खरोरा से लगे मोतिमपुर में आज जनसुनवाई रखी गई है. जिसमें शामिल होने एक रात पहले ही ग्रामीण टेंट लगाकर डटे हुए हैं.


ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात है. अपर कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, एसपी समेत 6 तहसीलदार भी मौके पर मौजूद हैं.


ग्रामीणों का कहना है कि इस खदान के लगने से आसपास के 6 गांव पचरी, छडिया, मंधईपुर,नहरडीह, मोतिमपुर और आलेसुर गांव के हजारों लोग प्रभावित होंगे. गांवों की दूरी महज 90 से 400 मीटर के बीच है. खदान में ब्लास्ट कर चूना पत्थर निकाला जाएगा. लगातार विस्फोट से होने वाली कंपन से मकानों की नींव को नुकसान पहुंचेगा.


ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों का आवागमन लगातार जारी रहेगा. स्कूलों के सामने से वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहेगी. ग्रामीणों की मांग है कि इस परियोजना को तत्काल निरस्त किया जाए. 


पचरी के सरपंच और सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनसुनवाई स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे.विरोध को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर 400 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

एक घंटा पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

एक घंटा पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

एक घंटा पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP