मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, 4 आरक्षक घायल

कोरबा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

H

Hupendra Sharma

30 जून 2025, 09:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

पुलिस पर हमला
पुलिस पर हमला

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर कर मारपीट की. जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा. ग्रामीणों ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ा.


इस बीच एक सिपाही जंगल में गिरकर बेहोश हो गया. करीब पांच घंटे तलाश करने के बाद उसका पता चला. घटना के बाद से गांव में काफी तनाव की स्थिति है. मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बांगो थाना क्षेत्र के बगबुड़ा गांव का है. रविवार को पुलिस टीम चोरी के मामले में जांच करने गई पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से पुलिस को संभलने का भी मौका नहीं मिला.


हमले में आरक्षक अभिषेक पांडेय, गजेंद्र बिघावार और अनिल पोर्ते गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों भाग कर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधकारियों को दी. वहीं आरक्षक अनिल पोर्ते भागते समय जंगल में बेहोश होकर गिर गए. आरक्षक के लापता होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई.


तत्काल ही आसपास के थानों और पुलिस लाइन से पुलिस बल बुलाकर जवान की तलाश में बगबुड़ा भेजा गया.


करीब पांच घंटे बाद लापता जवान एक नाले के पास बेसुध हालत में मिले. पुलिस ने गांव से संदिग्ध युवक के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार आरोपियों में भंजू यादव, लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन यादव, विश्राम यादव और एक अन्य शामिल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राजस्व निरीक्षकों की सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों का हल्ला बोल, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश

13 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

52 मिनट पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

8 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

8 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP