मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

नाले का गंदा पानी पीने ग्रामीण मजबूर

H

Hupendra Sharma

23 जुल. 2025, 08:55 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

दूषित पानी
दूषित पानी

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के चिकपाल के ग्रामीण जल जीवन मिशन शुरू नहीं होने से नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हैं. गांव में न तो पर्याप्त हैंडपंप हैं न ही पानी की कोई दूसरी व्यवस्था है. इसलिए ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं.


गांव के करीब 150 से अधिक परिवार दूषित पानी पी रहे हैं. लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है, जहां साफ पानी मिलता था वहां भी गंदा पानी आ रहा है.

विज्ञापन


चिकपाल के सरपंच श्यामा पोडियामी ने बताया कि गांव में पेयजल की काफी समस्या है. जल जीवन मिशन के तहत स्टैंड पोस्ट तो साल भर पहले लगा दिए गए हैं, पर इनमें पानी नहीं आ रहा है. मजबूरी में ग्रामीणों को नालों और प्राकृतिक स्रोतों से पानी भरना पड़ता है. गांव के करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार दूषित पानी पी रहे हैं.


बताया गया कि चिकपाल के जंगलपारा में 43, पेनपारा 28, पटेलपारा 45, टेमरूपारा 28, पदमपारा में 35 घरों के लोगों को पानी की खासी दिक्कत हो रही है. 


चिकपाल के टेमरुपारा में पानी भर रही महिलाओं ने बताया कि बारिश के चलते प्राकृतिक स्रोत में गंदा पानी भर गया है. जहां साफ पानी मिलता था वहां भी गंदा पानी भर गया है. गांव में एक हैंडपंप है जिसमें भी पानी नहीं आता है.

टंकी बन गई पर पानी का पता नहीं 

दंतेवाड़ा जिले में जल जीवन मिशन का हाल बेहाल है. गांवों में टंकी तो बना दी गई है, लेकिन उसमें पानी आने का साधन ही नहीं बनाया गया है.


जल स्त्रोत की व्यवस्था नहीं होने से नल सूखे हैं. जिले के 80 प्रतिशत गांवों और घरों में पानी नहीं आ रहा है.


जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे ठेकेदार पहले 2024 में काम पूरा कर लेने का दावा कर रहे थे.


उसके बाद 2025 मार्च का समय दिया गया और अब सीधे 2028 तक काम पूरा करने का समय पीएचई विभाग को मिल गया है.


तब तक गांवों में लगे स्टैंड पोस्ट बचेंगे या नहीं इसकी भी गारंटी नहीं है. यही हाल नेरली, धुरली वाटर प्रोजेक्ट का भी है.


नेरली -धुरली वाटर प्रोजेक्ट से चयनित गांवों में आधे को भी पानी नहीं मिल पा रहा है

कागजों में चालू पानी

जल जीवन मिशन के तहत जिले में 221 गांवों के 50 हजार 731 घरों तक पानी पहुंचाने की योजना है.


विभाग का दावा है कि अभी तक 29 गांवों के 25 हजार घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है.


लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में पानी चालू है पर हकीकत में पानी नहीं आ रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

एक घंटा पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

एक घंटा पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

एक घंटा पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

8 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

8 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP