शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण घायल

H

Hupendra Sharma

14 जुल. 2025, 11:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

हाथी
हाथी

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात को एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति गंभीर होने पर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. 


घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट की है. बताया गया कि ग्रामीण आनंद उरांव शराब के नशे में था. उसी बीच उसका सामना अचानक हाथी से हो गया.

विज्ञापन


हाथी ने दौड़ाकर उस पर हमला कर दिया. इस घटना में ग्रामीण के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.


ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर पास के एक घर में पहुंचा. इसके बाद ग्रामीण ने संजीवनी 108 की टीम को घटना से अवगत कराते हुए बुलाया.


108 की टीम घायल को घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट को देखते हुए मौके पर मौजूद चिकित्सक ने तत्काल घायल ग्रामीण को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घायल के परिजनों से मुलाकात कर तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई. 


बताया जा रहा है कि लैलूंगा रेंज के बगुडेगा क्षेत्र में करीब 15-16 हाथी विचरण कर रहे हैं. यह हाथी अकेला जशपुर की ओर से शनिवार को आया था.


तेंदुए के बाद हाथी की आमद

इधर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में तेंदुए के बाद हाथी की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.


जिले के मानपुर क्षेत्र के कोहका वन क्षेत्र में बीती रात से एक दंतैल हाथी को घूमते हुए देखा गया है. यह क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है. 


डीएफओ दिनेश पटेल ने बताया कि यह जंगली हाथी महाराष्ट्र की ओर से कोहका थाना क्षेत्र के आमाकोड़ो जंगल में प्रवेश किया है. जंगल की कच्ची सड़क पर हाथी के पगचिन्ह और लीद (मल) देखे गए हैं.


वन विभाग द्वारा हाथी का करंट लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान न हो.


साथ ही वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है. लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं.


गौरतलब है कि ठीक एक रात पहले, यानी 12–13 जुलाई की रात, जिले के उत्तरी छोर के ग्राम आटरा में एक तेंदुआ घुस आया था. सुबह होते-होते वह वापस जंगल की ओर लौट गया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

18 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

30 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

47 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP