गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

खेल सुपर पावर बनने को नए खेलों में उतरना जरूरी: पीएम मोदी

C

CG Khabar

27 अग. 2026, 07:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद के जरिए देशभर के एथलीटों, छात्रों और स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विजन साझा किया. पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन और पदक तालिका में तभी बड़ा सुधार हो सकता है, जब देश उन खेलों में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए जिनमें अब तक भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेते रहे हैं.


प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों पर भारतीय दल आज भी कुल स्पर्धाओं के आधे हिस्से में ही हिस्सा ले पाता है. 

विज्ञापन


उन्होंने साल 2024 के पेरिस ओलंपिक का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने कुल 32 में से केवल 16 खेलों में ही भाग लिया था. 


पीएम मोदी ने इस स्थिति को एक कड़वा सच बताते हुए कहा कि पदक तालिका में ऊपर उठने के लिए भारत को उन खेलों में भी महारत हासिल करनी होगी, जहां तक हमारी पहुंच अभी नहीं बन पाई है.


अपने संबोधन में उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण और भारत को एक विकसित देश बनाने की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा हैं. 


युवाओं और खेल शक्ति को एक साथ जोड़ने की इसी दूरदृष्टि के तहत, 15 अगस्त के अपने भाषण में उन्होंने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट की घोषणा की थी, ताकि भविष्य के लिए नए ओलंपिक चैंपियंस को तैयार किया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद

30 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

17 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

22 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

23 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

23 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP