गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

UP: छुट्टी नहीं मिली तो दफ्तर में उतारी पैंट, पाइल्स ऑपरेशन का दिखाया घाव

C

CG Khabar

06 मार्च 2026, 04:35 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

लोको पायलट ने उतारी पैंट
लोको पायलट ने उतारी पैंट

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छुट्टी न मिलने से परेशान एक लोको पायलट ने विरोध स्वरूप अधिकारियों के सामने अपनी पैंट उतार दी. राजेश मीणा नाम के इस लोको पायलट का हाल ही में पाइल्स का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग उन्हें मेडिकल लीव देने को तैयार नहीं था.


बताया जा रहा है कि राजेश 22 फरवरी को सर्जरी कराने के बाद से रिकवरी पर थे. डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी थी, लेकिन जब वह 1 मार्च को अपनी कमजोरी और घाव का हवाला देकर चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार के पास मेडिकल लीव मांगने पहुंचे, तो उनकी अर्जी ठुकरा दी गई. 

विज्ञापन


दर्द से कराह रहे राजेश ने अधिकारियों को अपने मेडिकल दस्तावेज, दवाइयां और यहां तक कि पट्टियां भी दिखाईं, लेकिन जब मानवता की सारी अपीलें बेकार गईं, तो उन्होंने गुस्से में आकर अपनी पैंट उतार दी और अधिकारियों को अपना सर्जरी वाला घाव दिखाते हुए चिल्लाकर विरोध दर्ज कराया.


ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के अनुसार, नियमतः सुपरवाइजर से 'सिक मेमो' मिलने पर छुट्टी मिल जानी चाहिए थी, लेकिन उच्च अधिकारियों के अड़ियल रवैये ने कर्मचारी को इस चरम कदम तक पहुंचा दिया. 


घटना का वीडियो और खबर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में सीनियर अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया और राजेश की मेडिकल लीव मंजूर की गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

एक घंटा पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

2 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

2 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

3 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

3 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP