शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

उत्तराखंड: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

C

CG Khabar

14 अग. 2026, 01:17 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

 चमोली टनल हादसा
चमोली टनल हादसा

रायपुर । संवाददाता: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. करीब 3 किलोमीटर लंबी इस टनल में अचानक हुए भारी भूस्खलन के बाद तेजी से मलबा, पत्थर और पानी भर गया. हादसे के वक्त अंदर काम कर रहे करीब 28 मजदूर इसकी चपेट में आ गए. अचानक आई इस आपदा से अफरा-तफरी मच गई और टनल की बिजली भी गुल हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर सुनील दीवान ने बताया कि जब वे टनल के भीतर सरिया बांधने का काम कर रहे थे, तभी लगभग 150 मीटर की दूरी पर तेज आवाज के साथ भूस्खलन हुआ. 

विज्ञापन


मलबे के भीषण दबाव के कारण कई मजदूर दूर जा छिटके, जबकि कुछ उसके नीचे दब गए. वहीं, पंप ऑपरेटर जगेश्वर के अनुसार शाम करीब 6 बजे हुए इस हादसे का भयानक शोर दूर तक सुनाई दिया था.


इस दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी दो मजदूरों लोकेश्वर (पुत्र सोन सिंह पोयम) और भुनेश्वर (पुत्र सुरेंद्र कुमार) की जान चली गई. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले दो अन्य मजदूर, 20 वर्षीय सुनील दीवान और 33 वर्षीय पेन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 


कुल 13 घायलों का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. प्रशासन की टीमें टनल के भीतर लापता 10 अन्य मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP