मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

यूपी: दूसरे समुदाय में प्रेम प्रसंग पर भाई ने की बहन की हत्या, पिता ने कहा ठीक किया

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 02:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

शव
शव

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मटवाली पट्टी इलाके में एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, मामला 'ऑनर किलिंग' से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मृतका के दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे.


आरोपी भाई जाने आलम ने खुद पुलिस को फोन कर अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतका रूप जहां, शिवम सैनी (22) नाम के युवक से शादी करना चाहती थी, जिससे उसका भाई और परिवार नाराज थे.

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि मृतका के पिता नौशेर ने भी अपने बेटे के इस कदम का बचाव किया है. पिता ने पुलिस के सामने बयान दिया कि बेटी का आचरण परिवार के खिलाफ था और उसके फैसले की वजह से गांव में उनकी बदनामी हो रही थी.


 पिता ने कहा कि उनका मुस्लिम होना और लड़के का सैनी समुदाय से होना इस रिश्ते में बाधा था. पिता के अनुसार, "जो लड़की परिवार का अपमान करे, उसे मारना सही था" और उसके बेटे को इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

16 मिनट पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

30 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

52 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भव्य विमोचन

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP