शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

USTR: तालाब में छिपाया गया था अवैध सागौन

C

CG Khabar

11 जून 2026, 01:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

तालाब में सागौन छिपाया
तालाब में सागौन छिपाया

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग की टीम ने अवैध कटाई की जांच के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) के बफर जोन में तस्करों ने चोरी की लकड़ियों को छिपाने के लिए 'पुष्पा' फिल्म की तर्ज पर अनोखा तरीका अपनाया था. तस्करों ने सागौन के भारी-भरकम लट्ठों को एक गांव के तालाब के पानी में डुबोकर छिपा रखा था, ताकि वन विभाग की नजरों से इसे बचाया जा सके.


इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर गरियाबंद पुलिस और उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने ओडिशा सीमा से सटे साहिबिनकछार गांव में एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जब टीम ने तालाब की तलाशी ली, तो पानी के नीचे से लगभग 5 घन मीटर अवैध लकड़ी बरामद की गई.

विज्ञापन


उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई 5 जून को पुलिस से मिले एक इनपुट के बाद शुरू हुई थी. शुरुआती छापे में एक ग्रामीण के घर से करीब 6 लाख रुपये मूल्य के 193 सागौन के स्लीपर और अन्य प्रसंस्कृत लकड़ियां बरामद की गईं, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


इसके बाद जब 9 जून को कोर्ट से सर्च वारंट लेकर अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर दोबारा छापेमारी की गई, तो घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए लकड़ियों को तालाब में डुबो दिया, कुछ को नदी-नालों के पास छिपा दिया तो कुछ को घरों के आंगन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. 


हालांकि, वन विभाग के खोजी कुत्ते (स्निफर डॉग) की मदद से टीम ने इन सभी जगहों को ढूंढ निकाला और कुल 4.56 घन मीटर अतिरिक्त सागौन और बीजा की लकड़ी जब्त की.


जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार के तार पड़ोसी राज्य ओडिशा के तस्करों से जुड़े हुए हैं. तलाशी के दौरान कई घरों में अवैध लकड़ी से बने आलीशान सोफा सेट भी मिले हैं. इसके अलावा, मामले में वन्यजीव अपराध का एंगल भी सामने आया है.


तीन आरोपियों के पास से संरक्षित श्रेणी (शेड्यूल-II) के वन्यजीव साही (पोरक्यूपाइन) के अंग और शिकार के लिए इस्तेमाल होने वाले फंदे बरामद किए गए हैं. इन संदिग्धों पर पहले भी 'पोटाश बम' के जरिए वन्यजीवों का शिकार करने का आरोप है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP