बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

अमरीका के निशाने पर है चीन-भारत

C

CG Khabar

02 जुल. 2025, 01:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव अमरीकी कांग्रेस में पेश किया गया है. रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा पेश इस बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समर्थन दिया है. 


बिल में कहा गया है कि रूस के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों से आयातित सामानों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाया जायेगा.

विज्ञापन


सीनेटर ग्राहम ने भारत और चीन पर निशाना साधते हुए कहा, "ये दोनों देश रूस से 70 प्रतिशत तेल खरीदते हैं, जो पुतिन के युद्ध को चला रहा है." बिल के पारित होने पर भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.


हालांकि, अमरीका ने हाल ही में चीन के साथ व्यापार समझौता किया है और भारत के साथ भी 9 जुलाई तक व्यापारिक समझौता करने की बातचीत चल रही है. 


ग्राहम के 'सैंक्शनिंग रशिया एक्ट, 2025' बिल को डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल का भी समर्थन है. उनका कहना है कि रूस के यूक्रेन पर हमलों को रोकने के लिए कड़े कदम जरूरी हैं.


ग्राहम का दावा है कि 100 सदस्यीय अमरीकी सीनेट में 84 सीनेटर इस बिल के पक्ष में हैं. भारत ने जून में रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल से अधिक तेल आयात किया, जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रिकॉर्ड है. 


ग्राहम का मानना है कि रूस से तेल आयात रोकने से उसकी अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, जिससे यूक्रेन पर हमले कम हो सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

4 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

4 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

10 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

10 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

10 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP