रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंसा पर अमेरीका की फटकार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंसा पर अमेरिका की कड़ी फटकार

C

CG Khabar

29 दिस. 2025, 10:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

मोहम्मद युनूस
मोहम्मद युनूस

वॉशिंगटन । डेस्क: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता गहराती जा रही है. हाल ही में मयमनसिंह में धर्म के अपमान के आरोप में दीपु दास नामक एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद अब अमेरिका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका किसी भी प्रकार की धार्मिक हिंसा की सख्त निंदा करता है. उन्होंने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से सभी समुदायों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार सुनिश्चित करने की अपील की. 

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के इस बयान से यूनुस सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता माना जा रहा है, हालांकि अमेरिका ने हिंसा रोकने के लिए उठाए गए कुछ कदमों की सराहना भी की है.


इस मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने भी आवाज़ उठाते हुए कहा कि धार्मिक हिंसा के खिलाफ सभी को एकजुट होकर बोलना चाहिए.


इधर, बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमलों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. दीपू दास की हत्या के बाद भारत ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हमले किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं और बांग्लादेश सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. 


हालांकि ढाका ने भारत की प्रतिक्रिया को खारिज करते हुए इन घटनाओं को “छिटपुट” बताया और भारत के बयानों को अतिरंजित करार दिया.


इस बीच, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में लंदन में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बंगाली हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया. नेपाल के बीरगंज, जनकपुरधाम और गोलबाजार में भी विरोध-प्रदर्शन हुए, जहां कुछ समय के लिए ईस्ट-वेस्ट हाईवे को अवरुद्ध किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

एक घंटा पहले

नरबलि- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

झारखंड: अमावस्या की रात सिद्धियां पाने के लिए 8 साल की बच्ची की बलि, चाची समेत 3 गिरफ्तार

एक घंटा पहले

विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

11 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

13 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

13 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP