शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिकी चेतावनी: नो फ्यूल, नो लैंडिंग: 23 सितंबर से ईरानी उड़ानों पर लगेगा ब्रेक

C

CG Khabar

22 सित. 2026, 06:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

स्कॉट बेसेंट
स्कॉट बेसेंट

नई दिल्ली । डेस्क: संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर अपना आर्थिक दबाव और कड़ा करते हुए दुनिया भर के हवाई अड्डों और विदेशी कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे ईरानी एयरलाइंस को अपनी सेवाएं देना तुरंत बंद कर दें. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने साफ शब्दों में कहा है कि 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय परिचालन पूरी तरह ठप्प हो सकता है.


अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा जारी इस चेतावनी में कहा गया है कि यदि कोई भी विदेशी एयरपोर्ट या कंपनी ईरानी उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति देती है, उन्हें ईंधन (फ्यूल) मुहैया कराती है या टिकट बेचती है, तो उस पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे. 

विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों को अमेरिकी डॉलर प्रणाली (US Dollar System) से बाहर कर दिया जाएगा, जिससे उनका वैश्विक कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.


इस कदम का मुख्य उद्देश्य ईरानी एयरलाइंस के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना है. 


इससे पहले 8 सितंबर को भी अमेरिकी वित्त मंत्रालय के 'ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल' (OFAC) ने ईरान के विमानन क्षेत्र से जुड़ी 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे. इसमें वे विदेशी कंपनियां और बिचौलिए भी शामिल थे जो ईरानी विमानन क्षेत्र को सहायता प्रदान कर रहे थे.


अमेरिकी वित्त मंत्री ने चीन के उपराष्ट्रपति हे लिफेंग के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर बातचीत की. उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरान पर बनाए जा रहे दबाव को लेकर चीनी अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा चल रही है. 


लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रही ईरानी एयरलाइंस के लिए यह नया कदम एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह से थम सकती हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

3 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

6 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

6 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

21 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP