मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

अमेरिकी अदालत ने क्यों कहा- 'राष्ट्रपति सिर्फ किराएदार हैं, मालिक नहीं'

C

CG Khabar

08 अग. 2026, 06:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमरीका की एक संघीय अपील अदालत ने शुक्रवार को एक अहम फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर (400 मिलियन USD) की लागत से बनाए जा रहे विशाल बॉलरूम के निर्माण को गैर-कानूनी करार दिया है. हालांकि, अदालत ने ट्रम्प प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का मौका देने के लिए अपने इस फैसले के अमल पर 14 दिनों की रोक लगा दी है.  


'यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट' की तीन जजों की पीठ ने 2-1 के बहुमत से यह निर्णय सुनाया. 

विज्ञापन


अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा, "प्रत्येक राष्ट्रपति व्हाइट हाउस और उसके कार्यकारी निवास का एक अस्थायी किराएदार होता है, उसका मालिक नहीं. राष्ट्रपति का उस संपत्ति पर कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है, जिसे वर्तमान और भावी राष्ट्रपतियों तथा अमरीकी जनता के उपयोग के लिए बनाया और संरक्षित किया गया है."  


'नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक प्रिजर्वेशन' की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अमरीकी इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता, जब किसी राष्ट्रपति ने एकतरफा फैसला लेते हुए निजी तौर पर जुटाए गए धन से व्हाइट हाउस के उन अहम हिस्सों को ढहा दिया हो, जिन्हें संसद (कांग्रेस) की मंजूरी से बनाया गया था और जिसका भुगतान करदाताओं ने किया था.  


यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब ट्रम्प प्रशासन ने बिना किसी आवश्यक परामर्श या अमरीकी कांग्रेस की अनुमति के व्हाइट हाउस के पूरे 'ईस्ट विंग' को बुलडोजर से गिरवा दिया था. बिना किसी संसदीय निगरानी के निजी फंड से 90,000 वर्ग फुट में एक विशाल बॉलरूम बनाने की योजना बनाई गई थी.  


90,000 वर्ग फुट में फैले इस भव्य बॉलरूम के निर्माण को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी नाराजगी देखने को मिली है. 


जून की शुरुआत में सात रिपब्लिकन सीनेटरों ने विपक्ष (डेमोक्रेट्स) के साथ मिलकर एक संशोधन विधेयक के पक्ष में मतदान किया था, जिसका मकसद बिना संसदीय मंजूरी के इस परियोजना पर किसी भी तरह के निर्माण या फंडिंग पर रोक लगाना था. फिलहाल, ट्रम्प प्रशासन को इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के लिए 14 दिनों का समय मिला है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

2 घंटे पहले

DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

3 घंटे पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

3 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP