शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

उन्नाव कांड: कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के खिलाफ SC पहुंची CBI

C

CG Khabar

27 दिस. 2025, 09:34 AM 1 मिनट में पढ़ें 14

CBI
CBI

नई दिल्ली । डेस्क: उन्नाव रेप केस में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. 


केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की है, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर उसे जमानत दी गई थी.

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, जांच एजेंसी ने दिल्ली हाई कोर्ट के मंगलवार के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. 


गौरतलब है कि 2019 में एक निचली अदालत ने सेंगर को उन्नाव में एक नाबालिग से बलात्कार का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. 


इसके बाद सेंगर ने 2020 में सजा के खिलाफ अपील की थी और मार्च 2022 में सजा निलंबित करने की याचिका दायर की थी. 


दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में दी गई इस राहत पर राजनीतिक दलों, नागरिक समाज और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक घंटा पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

2 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

2 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

2 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

3 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP