शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

U19 World Cup 2026: BCCI ने किया 7.5 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 07:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

U-19 kricket team
U-19 kricket team

हरारे । डेस्क: हरारे (जिम्बाब्वे) में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने रिकॉर्ड छठी बार यह ट्रॉफी जीती है. 


टीम की इस शानदार उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 7.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के अपराजित रहने और फाइनल में दबदबे वाले प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि पूरी टीम ने देश का सिर ऊंचा किया है.

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी (महज 80 गेंद, 15 चौके और 15 छक्के) की बदौलत 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रनों का योगदान दिया. 


जवाब में इंग्लैंड के कैलेब फाल्कनर के शानदार 115 रनों के बावजूद टीम लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं का यह कौशल भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में भी यह विश्व कप जीता था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP