शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

UN प्रमुख भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

C

CG Khabar

02 सित. 2026, 07:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

एंटोनियो गुटेरेस
एंटोनियो गुटेरेस

नई दिल्ली । डेस्क: भारत इस महीने 12-13 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. इस वैश्विक आयोजन में संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी भाग लेंगे. गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उनके भारत दौरे और ब्रिक्स बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है.


भारत 1 जनवरी 2026 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाल रहा है. इस वर्ष भारत की अध्यक्षता की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है. 

विज्ञापन


अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान भारत ने देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा उच्च स्तरीय बैठकों और कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है, जिनका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना रहा है.


यह चौथा मौका है जब भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में भी यह जिम्मेदारी निभा चुका है. खास बात यह है कि ब्रिक्स संगठन इस साल अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी मना रहा है.


इस शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई प्रमुख वैश्विक नेताओं के नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है.


इससे पहले बिश्केक में आयोजित एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान यूएन प्रमुख गुटेरेस ने ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और मध्य पूर्व में जारी तनाव व मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत बातचीत से समाधान निकालने पर जोर दिया था. 


गुटेरेस का इस साल यह दूसरा भारत दौरा होगा, इससे पहले वे फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट' में हिस्सा लेने भारत आए थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

10 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

16 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP