रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

गाज से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

H

Hupendra Sharma

09 जुल. 2025, 09:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

गाज
गाज

कवर्धा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. दोनों महिलाएं एक ही परिवार की थी, और घटना के समय भाजी तोड़ने जंगल गई थी.


घटना मंगलवार शाम की है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर गांव की है.


बताया गया कि एक ही परिवार की दो महिलाएं तिहरी बाई और रामबाई चरोटा भाजी तोड़ने जंगल गई थी.


इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए.


उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी. बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई.


देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटने पर सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो दोनों का शव बाहपानी के जंगल में मिला.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों मृतकाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


वहीं इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP