शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

मौसम का दोतरफा रंग, लू के साथ बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम का दोतरफा रंग, लू के साथ बारिश की संभावना

C

CG Khabar

15 मार्च 2025, 08:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

लू के साथ बारिश
लू के साथ बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में मौसम का दोतरफा रंग देखने को मिल सकता है. प्रदेश के 16 जिलों में लू तो 5 जिलों में बारिश की संभावना है.


मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के चलते अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में लू चलने की संभावना है.

विज्ञापन


दूसरी ओर कल यानी 16 मार्च को प्रदेश के दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना जताई है.


छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही पारा 40 डिग्री से पार पहुंच गया है. शुक्रवार को राजनांदगांव और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया है.


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है. जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है.


शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा. यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. दूसरे नंबर पर बिलासपुर रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है.


इसी तरह गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो औसत से 6.3डिग्री अधिक था. जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया. अंबिकापुर में दिन का तापमान 37.1 डिग्री और रात का तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.


इसी प्रकार जगदलपुर में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा था. यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.


जबकि शुक्रवार को रायपुर में पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा था, जो नॉर्मल से 5.1 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान भी 24.5 डिग्री रहा, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP