सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

राजस्थान के टोंक में 150 किलो विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार

C

CG Khabar

31 दिस. 2025, 05:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

विस्फोट कार में
विस्फोट कार में

जयपुर । डेस्क: राजस्थान के टोंक जिले में नए साल के जश्न से ठीक पहले पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. जिला विशेष टीम (DST) ने नेशनल हाईवे-52 पर घेराबंदी कर एक कार से 150 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 200 कारतूस और लगभग 1,100 मीटर लंबे सेफ्टी फ्यूज वायर के छह बंडल जब्त किए हैं. 


इस बड़ी बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और यह माना जा रहा है कि समय रहते कार्रवाई न होती तो नए साल की पूर्व संध्या पर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

विज्ञापन


पुलिस की यह कार्रवाई उस समय हुई जब डीसटी प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी. चिरौंज गांव के पास एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी और भागने की कोशिश की. 


पुलिस ने पीछा कर चिरौंज गांव के पास गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. कार की तलाशी लेने पर उसमें यूरिया की बोरियां मिलीं, जिनके अंदर विस्फोटक सामग्री और कारतूस छिपाकर रखे गए थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बूंदी जिले के करवाड़ निवासी सुरेंद्र पटवा (48) और सुरेंद्र मोची (33) के रूप में हुई है.


टोंक के पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी घबरा गए और पहले इसे खेती के लिए खाद बताया, लेकिन कारतूस और फ्यूज वायर मिलने के बाद उनकी साजिश का खुलासा हो गया. 


फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही हैं कि इस विस्फोटक का असली मकसद क्या था. 


अंदेशा जताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल या तो अरावली की पहाड़ियों में अवैध खनन के लिए किया जाना था या फिर नए साल के कार्यक्रमों के दौरान किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए. पुलिस अब इन आरोपियों के नेटवर्क और इस विस्फोटक के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीएम मोदी- फाइल फोटो
देश-विदेश

फिलीपींस दौरे पर पीएम मोदी, आसियान के साथ क्वाड मंच पर ट्रंप संग होगी बैठक

4 घंटे पहले

जियाकोमो फिलिबेक- इटली के नेता
देश-विदेश

हैदराबाद: 'वोट चोर' के नारे लगाकर वीजा नियमों के घेरे में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक

5 घंटे पहले

थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
देश-विदेश

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

6 घंटे पहले

गोपालगंंज- बांग्लादेश में अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन
देश-विदेश

बांग्लादेश: गोपालगंज में प्रतिबंधित अवामी लीग का उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़ और आगजनी

7 घंटे पहले

अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

19 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP