मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर
सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है.
सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड यानि डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत की गयी है.
बताया जा रहा है कि नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच शनिवार की सुबह रुक-रुक कर देर तक फायरिंग हुई.
बस्तर आईजी सुंदर पी कहना है कि इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये हैं.
मुठभेड़ स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है.