बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

सवा दो लाख बच्चों को अब नहीं मिलेगा सोया मिल्क

C

CG Khabar

18 मार्च 2025, 07:53 AM 4 मिनट में पढ़ें 29

सवा दो लाख बच्चों को अब नहीं मिलेगा सोया मिल्क

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर और कवर्धा जिले की स्कूलों में सप्ताह के एक दिन मिलने वाला सोया मिल्क अब नहीं मिलेगा. इससे दोनो जिलों की 3730 स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग सवा दो लाख बच्चे प्रभावित होंगे. 


हर सप्ताह मिलने वाला सोया मिल्क मुख्यमंत्री अमृत योजना के तहत स्कूली बच्चों को प्रदान किया जाता था. सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए इस योजना की राशि आवंटित नहीं की है. 

विज्ञापन


कुपोषण से जूझ रहे राज्य में इस योजना का बंद होना बच्चों को पोषित करने की दिशा में उठाये गये कदम को वापिस लेने के तौर पर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री अमृत योजना राज्य में कुपोषण से लड़ने के लिए 2017-18 में शुरू हुई थी. 


रमन सरकार ने इसे कुपोषण से निपटने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो जिलों के 3730 स्कूलों में लागू किया था. यह योजना दो जिलों से आगे नहीं बढ़ पायी और अब भाजपा के ही कार्यकाल में बंद होने जा रही है.


मांग थी बढ़ाने की, पर बजट ही नहीं मिला 

इस योजना के तहत सप्ताह में एक दिन प्राथमिक शाला के बच्चों को 100 एमएल और माध्यमिक शाला के बच्चों को 150 एमएल दूध दिया जाता था. कांग्रेस सरकार में इसे बस्तर व कवर्धा के अतिरिक्त अन्य जिलों में शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया लेकिन बजट नहीं मिला. 


साय सरकार में भी इसे जशपुर–कांकेर सहित 11 जिलों में शुरू करने की मांग रखी गयी लेकिन सरकार से अनुमति नहीं मिली. 


अब जिन दो जिलों में यह योजना लागू थी, उसके लिए भी इस वित्त वर्ष में बजट का प्रावधान नहीं किया गया. जिसके चलते यह योजना बंद होने जा रही है.


पिछले साल मिला था बजट
अमृत योजना के तहत 2024-25 में 5.71 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था. विभाग के अनुसार सोया मिल्क पर साल में लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये खर्च होते थे. 


फरवरी महीने में 82 लाख के सोया मिल्क की खरीदी की गई थी.  इसके तहत 2 लाख 18 हजार बच्चों को दूध भेजा गया. इसमें प्राथमिक शाला के 1.34 लाख और माध्यमिक के 84 हजार बच्चे शामिल थे.

 

रमन सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अमृत योजना को पीपीपी मॉडल के तहत शुरू किया गया था.  इसमें बीज निगम को एजेंसी बनाया गया था. 


स्कूल शिक्षा विभाग निगम को हर महीने अग्रिम भुगतान करता था. निगम सोया मिल्क कंपनी से बनवाकर जिलों तक पहुंचाता था. 


हर महीने की 15 तारीख से पहले शिक्षा विभाग बीज निगम के पास डिमांड भेज देता था.जबकि अप्रैल की डिमांड अब तक नहीं भेजी गयी.


सप्ताह में दो बार बांटने की थी मांग

कवर्धा के जिला शिक्षा अधिकरी वाईडी साहू कहते हैं कि सोया मिल्क को सप्ताह में दो बार बांटने की मांग की जा रही थी.


माध्यमिक शाला की बच्चियों में एनीमिया की समस्या आती है. सोया दूध से कमजोरी दूर हो जाती है. जिस दिन सोया मिल्क मिलता था स्कूलों में बच्चों की पूरी उपस्थिति रहती थी.


इधर मुख्यमंत्री अमृत योजना के लिए बजट न जारी करने के सवाल पर छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि विभाग हमें प्रस्ताव भेजते हैं. उसी के अनुसार बजट का प्रावधान किया जाता है. विभाग ने हमें जिस मद के लिए जो बजट मांगा उसे हमने दिया है. अब इस योजना में बजट क्यों शून्य कर दिया गया, यह तो विभाग ही बता पायेगा.


जबकि स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से इस पर किसी तरह का बयान नहीं आया है.                                                                                                           

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP