गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

तीन महिलाओं समेत दो बच्चे नहर में बहेः कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिकअप नहर में जा गिरी, 5 लोग लापता

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2025, 01:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

कोरबा की घटना
कोरबा की घटना

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस हादसे में 2 बच्चों समेत 3 महिलाओं के नहर में बह जाने की सूचना है. 


यह घटना एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने के कारण हुई है.

विज्ञापन


जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय पिकअप में 12 लोग सवार थे.


स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. जिस कारण से यह हादसा हुआ है. 


यह घटना कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में बमड़वारानी-जर्वे के पास की है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है.


पिकअप में सवार 12 लोगों में से 3 महिलाएं और 2 बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गया है.


छठी कार्यक्रम में जा रहे थे

सभी लोग सक्ती जिले के रेडा गांव के रहने वाले थे. वे कोरबा जिले के मुकंदपुर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.


पिकअप वाहन में करीब 12 लोग सवार थे. कुछ लोग तैरकर बाहर भी आ गए हैं.


रेक्स्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही आला अफसरों सहित पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची.


गोताखोर नहर में गिरे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.


फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.


कम करवाया गया नहर का पानी

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.


गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है.


बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं. वहीं, सिंचाई विभाग को नहर में पानी कम करने की सूचना दी गई है.


जानकारी के अनुसार, नहर का पानी कम कर दिया गया है. जिसके बाद से माना जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द खत्म हो सकता है.


फिलहाल 5 लोग लापता हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

4 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

4 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

20 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP