मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के दो गांजा तस्कर ओडिशा में गिरफ्तार

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 01:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

गांजा तस्कर
गांजा तस्कर

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा की बलांगीर टाउन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म 'पुष्पा' के स्टाइल में की जा रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है.


पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बलांगीर-टिटलागढ़ मार्ग से गांजे की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है. इस इनपुट के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई. चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका और उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की.

विज्ञापन


शुरुआती तलाशी में कार के भीतर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन पुलिस को उनके व्यवहार पर शक हुआ. जब वाहन की गहनता से जांच की गई, तो डैशबोर्ड के नीचे बेहद शातिर तरीके से बनाया गया एक गुप्त केबिन मिला. इस गुप्त खाने को खोलने पर उसमें से गांजे के बंडल बरामद हुए. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कार से कुल 24 पैकेट गांजा जब्त किया.


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के निवासी हैं. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. 


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से गाड़ी में गुप्त चेंबर बनाया गया था, उससे यह स्पष्ट है कि यह एक पेशेवर अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का काम है. फिलहाल पुलिस इस खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

2 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

2 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP