मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

तुर्की-बांग्लादेश सैन्य गठजोड़: निशाने पर भारत?

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 06:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

युनूस
युनूस

नई दिल्ली । डेस्क: बांग्लादेश और तुर्की के बीच सैन्य सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. जिसके केंद्र में चटगांव और नारायणगंज में रक्षा उद्योग परिसर स्थापित करने की योजना है. तुर्की की रक्षा उद्योग एजेंसी (एसएसबी) के प्रमुख हलुक गोर्गुन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अगले मंगलवार को बांग्लादेश का दौरा करेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.


शेख हसीना के शासनकाल में शुरू हुआ ढाका-आंकारा सैन्य गठजोड़ अब मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में और मजबूत हुआ है. 

विज्ञापन


बांग्लादेश ने तुर्की से टीआरजी-300 मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, एआरईएस-150 तेज़ गति की नौकायें और 26 तुलपर लाइट टैंक खरीदने के लिये प्रारंभिक समझौता किया है. इसके अलावा, तुर्की बांग्लादेश को बेराकटार टीबी-2 और सोंगर ड्रोन बेचने की दिशा में भी सक्रिय है.


एक रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और बांग्लादेश निवेश विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) मिलकर चटगांव में रक्षा उद्योग परिसर स्थापित करेंगे. 


हलुक गोर्गुन बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वाकर-उज-जमां, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम नजमुल हसन और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान से मुलाकात करेंगे.


कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यूनुस सरकार का यह कदम भारत पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है. तुर्की का यह कदम भी भारत के खिलाफ ‘रणनीतिक कदम’ माना जा रहा है. 


‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी सेना को समर्थन देने के जवाब में भारत ने तुर्की की कुछ वाणिज्यिक कंपनियों पर कार्रवाई की है.


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रय शक्ति के मामले में विश्व का 35वां देश बांग्लादेश तेजी से सैन्य आयात बढ़ा रहा है. 


तुर्की के ड्रोन वैश्विक बाजार के लगभग आधे हिस्से पर कब्जा रखते हैं और उसने हाल के वर्षों में आर्मेनिया और रूस के खिलाफ युद्ध में क्रमशः अजरबैजान और यूक्रेन को ड्रोन सप्लाई किये हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

5 मिनट पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

22 मिनट पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

36 मिनट पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

58 मिनट पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

एक घंटा पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP