शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने ठुकराया पुतिन का 'ईरान ऑफर', बोले- यूरेनियम छोड़ें, यूक्रेन युद्ध रोकें

C

CG Khabar

30 अप्रै. 2026, 08:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 9

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिगटन । डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े तनाव को कम करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव दिया है, जिसे अमेरिका ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान पुतिन ने दोहराया कि रूस, ईरान के पास मौजूद संवर्धित यूरेनियम का भंडार अपने पास लेने के लिए तैयार है. 


पुतिन का मानना है कि इस कदम से ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता का रास्ता साफ हो सकता है.

विज्ञापन


हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस प्रस्ताव में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई. 


ट्रंप ने पुतिन को दो टूक लहजे में कहा कि उनकी प्राथमिकता अभी यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है. 


ट्रंप के अनुसार, उन्होंने पुतिन से कहा कि यूरेनियम के मुद्दे के बजाय वह यूक्रेन संघर्ष को रोकने पर चर्चा करना ज्यादा पसंद करेंगे. 


अमेरिका को संदेह है कि ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों की आड़ में परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान इन दावों को खारिज करता रहा है. 


रूस ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव किसी के पक्ष में नहीं होगा और भविष्य में इसके परिणाम भयानक हो सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP