मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

ट्रम्प की घोषणा: टेक्सास रिफाइनरी में रिलायंस का निवेश

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 06:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेक्सास के ब्राउन्सविले में एक नई तेल रिफाइनरी 'अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग' परियोजना शुरू करने की घोषणा की है. इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने विशेष रूप से भारतीय दिग्गज ऊर्जा कंपनी रिलायंस का आभार व्यक्त किया है.


ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस निवेश को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ईंधन देने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को नया बढ़ावा देगी. उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी और इसका अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में राष्ट्रपति ने लिखा, "इस शानदार निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगियों और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस को धन्यवाद." 


ट्रम्प ने इस सौदे की कुल कीमत 300 अरब डॉलर बताई, हालांकि यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि भारत के साथ किसी बड़े व्यापक सौदे का हिस्सा है या केवल इसी प्रोजेक्ट की लागत है.


गौरतलब है कि साल 2024 में डलास स्थित स्टार्टअप 'एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग्स' ने ब्राउन्सविले में पिछले 50 वर्षों में अमेरिका की पहली पूरी तरह से नई रिफाइनरी बनाने के प्रयास फिर से शुरू करने की बात कही थी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

3 घंटे पहले

DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

4 घंटे पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

4 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP