गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप प्रशासन की तैयारी: नौकरी जाते ही छोड़ना होगा अमेरिका

C

CG Khabar

12 सित. 2026, 06:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

ट्रंप
ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में नौकरी गंवाने वाले विदेशी पेशेवरों को मिलने वाली 60 दिनों की छूट (ग्रेस पीरियड) को पूरी तरह समाप्त करने का प्रस्ताव रखा है. अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा जारी इस नए मसौदे के अनुसार, यदि किसी विदेशी कर्मचारी की नौकरी जाती है, तो उसका नॉन-इमिग्रेंट दर्जा उसी समय समाप्त हो जाएगा. 


ऐसे में कर्मचारी को तुरंत देश छोड़ना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ निर्वासन (डीपॉर्टेशन) की कार्रवाई शुरू की जा सकती है. यदि कोई कर्मचारी दोबारा अमेरिकी कंपनी में काम पाना चाहता है, तो उसे स्वदेश लौटकर अमेरिकी दूतावास के जरिए नए सिरे से वीजा आवेदन करना होगा.

विज्ञापन


प्रशासन का तर्क है कि इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं का बोझ कम होगा और स्थानीय अमेरिकियों के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे. 


हालांकि, इस फैसले का सबसे गंभीर असर भारतीय आईटी और कॉर्पोरेट पेशेवरों पर पड़ेगा, क्योंकि 2024 के आंकड़ों के मुताबिक स्वीकृत H-1B वीजा में लगभग 71 फीसदी हिस्सेदारी भारतीयों की है. 

यह नया नियम H-1B के अलावा E-1, E-2, E-3, L-1, O-1 और TN वीजा धारकों पर भी लागू होगा, जिससे TCS, इंफोसिस, HCL, डेलॉइट और EY जैसी प्रमुख कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.


पूर्व व्हाइट हाउस सलाहकार अजय जैन भूटोरिया समेत कई कानूनी विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने इस कदम को "अमानवीय" करार देते हुए ग्रेस पीरियड को घटाने के बजाय बढ़ाकर 180 दिन करने की मांग की है. 


वहीं, भारत में ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले आए इस फैसले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

5 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

5 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

5 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

6 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

7 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP