गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

'ट्रम्प प्रशासन ने धारा 301 का गलत इस्तेमाल किया है'

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 06:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 60 देशों के आयात पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक का नया टैरिफ लागू करने के फैसले को लेकर कानूनी संग्राम छिड़ गया है. न्यूयॉर्क और 25 डेमोक्रेटिक राज्यों के गठबंधन ने 'यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड' में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि ट्रम्प प्रशासन ने व्यापार अधिनियम 1974 की धारा 301 का गलत इस्तेमाल किया है. 


राज्यों का कहना है कि प्रशासन बंधुआ मजदूरी को खत्म करने का महज बहाना बनाकर व्यापक टैरिफ थोप रहा है, जिसका सीधा असर अमेरिकी उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर महंगाई के रूप में पड़ेगा.

विज्ञापन


इस नए टैरिफ व्यवस्था से अमेरिका के करीब 99.4 प्रतिशत आयात प्रभावित हो रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है. 


पहले भारत पर 12.5 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव था, लेकिन 14 जून को भारत द्वारा अपनी विदेश व्यापार नीति में संशोधन कर बंधुआ मजदूरी से बने सामानों पर रोक लगाने के बाद इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया.


न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स और कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रोब पोंटा का तर्क है कि राष्ट्रपति के पास मनमाने ढंग से टैरिफ थोपने की संवैधानिक शक्ति नहीं है. 


याचिका में यह भी कहा गया है कि यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने जल्दबाजी में यह नियम बनाया और जनता तथा प्रभावित देशों की आपत्तियों पर विचार नहीं किया. राज्यों ने अदालत से मांग की है कि इस अवैध टैरिफ फैसले को तुरंत रद्द किया जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

एक घंटा पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

एक घंटा पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

एक घंटा पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

3 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

3 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP