शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

धमतरी में ट्रैक्टर चालकों का चक्काजाम, रेत माफियाओं पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

C

CG Khabar

21 जून 2025, 06:34 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

धमतरी में प्रदर्शन
धमतरी में प्रदर्शन

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले के कोलियारी चौक पर ट्रैक्टर चालकों ने सड़क जाम कर दिया. यह सब रेत माफियाओं को शासन-प्रशासन के संरक्षण देने और ट्रैक्टर की ज़ब्ती के बाद शुरू हुआ.


ट्रैक्टर चालकों का आरोप है कि ज़िला प्रशासन और खनिज विभाग के संरक्षण में सैकड़ों हाइवा और ट्रकों से महाराष्ट्र तक रेत की अवैध तस्करी जारी है. काग़ज़ी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ़ ट्रैक्टर वालों को ही निशाना बनाया गया, जबकि महानदी से रोज़ाना तीन चार सौ हाइवा रेत निकाली जा रही है.

विज्ञापन


यह सिर्फ़ एक ही रेत घाट का है जबकि ज़िले भर में ऐसे कितने ही रेत खदान अवैध रूप से संचालित हैं.  हाइवा और ट्रकों पर भी कार्रवाई की माँग को लेकर सुबह चक्काजाम किया गया, तब प्रदर्शनक़ारियों और ज़िला प्रशासन के बीच कड़ी कार्रवाई को लेकर सहमति बन गई थी.


इसी बीच एक हाइवा भाग निकला. इससे ग़ुस्साए ग्रामीण, ज़िला खनिज अधिकारी को मौक़े पर बुलाने की माँग को लेकर अड़ गये और दोबारा चक्काजाम कर दिया.


धमतरी नगरी रोड पर सड़क के दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी क़तार लग गई. इसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक प्रदर्शनकारियों को हटाकर जाम खुलवाया.


बीजेपी-कांग्रेस दोनों पर मिलीभगत का आरोप

जनपद सदस्य कीर्तन मिनपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत से ही रेत माफ़ियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है. उनका कहना है कि ज़िला प्रशासन और खनिज विभाग भी महानदी की मौत के लिए ज़िम्मेदार है.


आरोप है कि अवैध खनन के दुष्प्रभाव के कारण महानदी के आसपास के गाँवों में पानी का स्तर गिरने लगा है, इससे पेयजल और निस्तारी की समस्या गहराने लगी है. 


आदिवासी समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इधर आदिवासी समाज ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की माँग की है.


आरोप है कि बड़े रेत माफ़ियाओं पर कार्रवाई करने में अफ़सरों के हाथ काँप रहे हैं. लीलर रेत खदान में ही रेत माफियाओं ने एक आदिवासी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था.


इस मामले में अंकुर अग्रवाल, ओमप्रकाश ग्वालानी उर्फ़ बिट्टू और उसके साथियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया था. इससे पहले रेत माफिया अंकुर अग्रवाल थाने से भाग निकला था, इस पर एसपी ने सब इंस्पेक्टर सरिता मानिकपुरी को निलंबित किया था.


रेत माफियाओं पर कार्रवाई जारी- एसडीएम

एसडीएम पीयूष तिवारी ने सभी खदानों के अवैध रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. एसडीएम ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने माइनिंग की शिकायत की थी.


उन्होंने कहा कि इन वाहनों को ज़ब्त करने की कार्रवाई की जा रही है. हाइवा, जेसीबी, चैन माउंटेन पर भी कार्रवाई की गई है.


पीयूष तिवारी ने कहा कि कलेक्टर ने सभी अवैध कार्यों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. खनिज विभाग करवाई कर रहा है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

4 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

4 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

4 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP