शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिये पर्यटक पुलिस तैनात

C

CG Khabar

08 दिस. 2025, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

पर्यटक
पर्यटक

नई दिल्ली । डेस्क: पर्यटकों की सुरक्षा और संरक्षा वैसे तो राज्य सरकारों की ज़िम्मेदारी है, लेकिन केंद्र सरकार का पर्यटन मंत्रालय इसे मज़बूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विशेष पर्यटक पुलिस स्थापित करने का आग्रह कर रहा है ताकि विदेशी पर्यटकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके.


पर्यटन मंत्रालय के प्रयासों के कारण, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पर्यटक पुलिस तैनात की है. इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

विज्ञापन


पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत, धोखाधड़ी या सेवा में कमी होने पर शिकायत दर्ज करने के लिए भी सुविधाएँ दी गई हैं:


सीपीजीआरएएमएस पोर्टल: पर्यटक अपनी शिकायतें इस केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल पर चौबीस घंटे दर्ज कर सकते हैं. विदेशी पर्यटक भी भारतीय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से शिकायत कर सकते हैं.


बहुभाषी पर्यटक हेल्पलाइन: यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने एक 24 घंटे चलने वाली बहुभाषी हेल्पलाइन शुरू की है.


टोल फ्री नंबर: 1800111363 या शॉर्ट कोड 1363


यह हेल्पलाइन हिंदी और अंग्रेजी सहित 12 भाषाओं ((जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, पुर्तगाली, रूसी, चीनी, जापानी, कोरियाई, अरबी) में सहायता प्रदान करती है. यह हेल्पलाइन संकट में फंसे पर्यटकों को उचित मार्गदर्शन देती है.


सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुधारने के लिए निर्भया फंड भी स्थापित किया है. पर्यटन मंत्रालय सभी राज्य सरकारों से इस फंड का इस्तेमाल 'महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थलों' को बनाने और महिला पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने वाली परियोजनाओं के लिए करने का अनुरोध करता रहा है.


यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार 8 दिसंबर को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

29 मिनट पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

2 घंटे पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

2 घंटे पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

13 घंटे पहले

DElhi Pollution- स्वस्थ्य लोग बीमार पड़ रहें हैं
खबर खास

दिल्ली: ग्रीन पटाखे भी बेअसर, डॉक्टरों ने चेताया- बिना बीमारी वाले लोग भी जहरीली हवा से हो रहे बीमार

एक दिन पहले

WHO
खबर खास

विश्व में 3,000 से अधिक मौतों के बावजूद WHO को 2030 तक हैजा 90% तक घटाने की उम्मीद

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP