शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बजट से बस्तर में पर्यटन विकास की उम्मीद

छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से बस्तर में पर्यटन विकास की उम्मीद

C

CG Khabar

04 मार्च 2025, 05:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं
बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बजट में पर्यटन को इस बार विशेष महत्व दिया गया है. पर्यटन के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. जिसमें बस्तर पर सरकार का विशेष फोकस है. 


मुख्य रूप से बस्तर में इसके विकास की अपार संभावना  मौजूद हैं. चित्रकोट, तीरथगढ़ ,कांगेर वैली और इंद्रावती टाइगर प्रोजेक्ट के साथ ही ढोलकल, बारसूर सहित एक दर्जन ऐसे पुरातात्विक महत्व के स्थान हैं. 

विज्ञापन


जिनमें पर्यटन का विकास करने पर बस्तर की तस्वीर पूरी तरह से बदल सकती है. इन सब के ऊपर बस्तर में आदिवासी कल्चर पर्यटन का विशेष आकर्षण रहा है.


जिसमें दशहरा ,मेले-मड़ई उत्सव आयोजन मुख्य हैं. जिन तक विदेशी पर्यटकों को लाया जा सकता है. बस्तर में  नक्सली दहशत कम होने से पर्यटन के विकास में गति मिलेगी.

 

बजट से बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

दरअसल पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ में बस्तर स्थानीय लोगों को पर्यटन के जरिए रोजगार देने में मॉडल की तरह उभरकर सामने आया है.


यूनेस्को द्वारा धूड़मारास में स्थानीय समुदाय इसी का प्रतिनिधित्व करता नजर आता है. 


जहां गांव के लोग गांव में ही पर्यटन विकास के जरिए रोजगार हासिल कर रहे हैं. 


इसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम का दर्जा भी मिला है. इसी तर्ज पर प्रमुख पर्यटन केंद्रों में सरकार द्वारा बजट में विशेष प्रावधान करने से बस्तर में लंबे समय से अधूरी पड़ी परियोजनाओं पर भी काम हो सकता है.


जिनमे नए होमस्टे का निर्माण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन केंद्र तक पहुंच मार्ग, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित पर्यटन केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं. 


चित्रकोट जलप्रपात में ग्लास ब्रिज सहित अन्य विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं. लंबे समय से ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट बनाने का भी प्रस्ताव अधूरा है.


जिससे उड़ीसा और आंध्र प्रदेश तक आने वाले पर्यटक आसानी से रेल मार्ग के जरिए बस्तर तक पहुंच सकते हैं और इससे बस्तर के पर्यटन में इजाफा हो सकता है.

 

पर्यटन पॉलिसी में बदलाव जरूरी
बस्तर में होटल व्यवसाय से जुड़े जतिन जायसवाल , फिरोज बस्तरिया का कहना है कि बस्तर में पर्यटन के अपार संभावनाओं के बाद भी व्यवस्थित तरीके से पर्यटन केंद्रों में विकास नहीं करने का असर यह हुआ है कि अब भी विदेशी पर्यटक पर्यटन केंद्रों से दूरी बनाते हैं. 


पर्यटन कारोबार के बड़े निवेशक भी पर्यटन नीति में कमी के चलते बस्तर की तरफ रुख करने से कतराते हैं.


पर्यटन में न केवल बजट के प्रावधान बल्कि पॉलिसी स्तर पर भी बदलाव करने से बस्तर के पर्यटन को पंख लगेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

3 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

3 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP