छत्तीसगढ़ पुलिस पर महुआ मोइत्रा का गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ पुलिस पर महुआ का गंभीर आरोप
कोलकाता । डेस्क: नदिया जिले के कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगये हैं. उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके लोकसभा क्षेत्र के नौ मजदूरों को उनके कार्यस्थल से कथित तौर पर 'अपहरण' कर लिया है.
इन मजदूरों के परिवार चिंता में हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने न तो उनके परिवारों को और न ही पश्चिम बंगाल सरकार को इस बारे में कोई जानकारी दी है.
महुआ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा, "छत्तीसगढ़ में सरकार और पुलिस द्वारा संचालित अपहरण का सिलसिला चल रहा है." उन्होंने बताया कि बस्तर जिले के अल्बेरापाड़ा में एक निजी स्कूल के निर्माण कार्य में लगे नौ बंगाली राजमिस्त्री को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
महुआ का दावा है कि इन मजदूरों के पास सभी वैध दस्तावेज थे, फिर भी उन्हें जेल में डाल दिया गया और उनके परिवारों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई.
महुआ ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक आईपीएस अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन उनकी बातचीत ने उन्हें हैरान कर दिया.
उन्होंने कहा, "नौ मजदूरों को बस्तर के पास जगदलपुर जेल में बंद किया गया है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 128बी (पहचान छिपाकर आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है."
महुआ ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने न तो पश्चिम बंगाल सरकार को और न ही मजदूरों के परिवारों को इसकी सूचना दी.
महुआ ने एक पुलिस अधीक्षक के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारी ने दावा किया कि इन मजदूरों पर आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है.
हालांकि, महुआ ने इसे "फर्जी आरोप" करार दिया और कहा कि यह "सरकारी अपहरण" है.
तृणमूल कांग्रेस ने इस मुद्दे पर व्यापक विरोध शुरू किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी.
सूत्रों के अनुसार, ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अन्य राज्यों के लगभग डेढ़ करोड़ लोग रहते हैं और उन्हें कभी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ता.
उन्होंने सवाल उठाया कि फिर बंगाल के 22 लाख प्रवासी मजदूर अन्य राज्यों में क्यों परेशान किये जा रहे हैं. (इनपुट-आनंदबाजार पत्रिका)