शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में बेखौफ लकड़ी तस्कर: हर दिन पार हो रहे 50 ट्रक, वन विभाग की सुस्त

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 08:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

लकड़ी तस्करी-बस्तर
लकड़ी तस्करी-बस्तर

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों वन संपदा की खुलेआम लूट मची हुई है. बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जैसे जिलों से फलदार और हरे-भरे पेड़ों को काटकर ट्रकों के जरिए राजधानी समेत अन्य शहरों में खपाया जा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, हर रोज करीब 40 से 50 ट्रक अवैध लकड़ी वन विभाग के चेक पोस्टों से होकर गुजर रहे हैं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं.


तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरपंचों की अनुमति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेधड़क परिवहन कर रहे हैं. हालांकि, हाल ही में कुछ बड़ी कार्रवाइयां भी सामने आई हैं. कांकेर के चारामा-मचांदूर चेक पोस्ट पर उड़नदस्ता टीम ने लकड़ी से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इनमें से एक ट्रक दंतेवाड़ा निवासी देवराज गुप्ता और दूसरा लोहंडीगुड़ा निवासी अनिल यादव का है.


इसी तरह कोंडागांव और जगदलपुर क्षेत्र में भी सक्रिय तस्करों पर शिकंजा कसा गया है. बिंजोली गांव से आम की लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को कोंडागांव डिपो में जब्त किया गया, वहीं करपावंड के गारेंगा बाजार चौक पर महुआ और आम की लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए टाटा 1109 वाहन (CG27 G 0144) को पकड़ा गया. 


ये दोनों ट्रक कोंडागांव निवासी लीलाधर सेठिया के बताए जा रहे हैं. डीएफओ उत्तम गुप्ता ने बताया कि चालक द्वारा वैध दस्तावेज पेश न करने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 और छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम 2001 के तहत सामग्री को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


हैरानी की बात यह है कि वन विभाग सघन चेकिंग के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है. अधिकांश कार्रवाइयां केवल मुखबिर की सूचना पर ही हो रही हैं, जबकि नियमित गश्ती दल की आंखों के सामने से हर रोज कीमती लकड़ियों की तस्करी जारी है. 


यदि इसे आंकड़ों में देखा जाए तो दस दिन में 400 से 500 ट्रक तथा माह में 1200 से 1500 ट्रक लकड़ी की तस्करी हो रही है. जोकि बहुत अधिक है. इस तरह से साल में 14 हजार 400 से 18 हजार ट्रक लकड़ी की तस्करी बस्तर से हो रही है.


यदि समय रहते इन संगठित तस्करों पर कड़ी लगाम नहीं लगाई गई, तो बस्तर के घने जंगलों और पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचना तय है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

10 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

10 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

10 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

11 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP