सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में हाथी के हमले से तीन ग्रामीणों की मौत

H

Hupendra Sharma

23 जुल. 2025, 06:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

हाथी
हाथी

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात को जिले में एक हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. इसके अलावा हाथी ने कई घरों को ढहा दिया है. इस हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. 


जिले के लैलूंगा रेंज के ग्राम गोसाईडीह और मोहनपुर में बुधवार की रात एक मादा हाथी और उसके शावक ने जमकर उत्पात मचाया. सबसे पहले हाथी ने गोसाईडीह में घर में सो रही 5 साल की मासूम बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला.

विज्ञापन


इसके बाद हाथी मोहनपुर की ओर बढ़ गया. इस दौरान रास्ते में एक महिला का हाथी से आमना-सामना हो गया. हाथी ने महिला पर दौड़ाकर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


इसके बाद हाथी ने मोहनपुर गांव में एक घर की दीवार को ढहा दिया, जिसमें दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई.


ग्रामीण का नाम पुरुषोत्तम खड़िया है. घटना के समय वह अपने घर में सो रहा था. इसके अलावा कई घरों में तोड़फोड़ भी किया है. 


घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची.


बताया जा रहा है यह वही हाथी का दल है, जिसने कुछ दिन पहले बकारुमा गांव में भी एक ग्रामीण पर हमला किया था. जिससे उसकी मौत हो गई थी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

12 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

14 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP