मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत: स्कूल छूटना, गेमिंग और पारिवारिक तनाव कारण?

C

CG Khabar

06 फ़र. 2026, 03:23 AM 3 मिनट में पढ़ें 11

आत्महत्या
आत्महत्या

गाजियाबाद । डेस्क: गाजियाबाद में 12, 14 और 16 वर्ष की तीन सगी बहनों की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई गंभीर और संवेदनशील पहलू सामने आए हैं. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि लंबे समय से चला आ रहा आर्थिक संकट, घर के भीतर तनावपूर्ण माहौल, पढ़ाई से कटाव, सामाजिक अलगाव, ऑनलाइन गेमिंग की लत और माता-पिता की सख्त पाबंदियों ने तीनों बहनों को मानसिक अवसाद और निराशा की गहरी खाई में धकेल दिया हो सकता है.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार पिछले दो-तीन वर्षों से गंभीर आर्थिक दबाव में था. कोविड-19 महामारी के दौरान पिता को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके बाद उन्होंने ऐसे कर्ज लिए जिन्हें चुकाना संभव नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि परिवार पर करीब दो करोड़ रुपये का कर्ज था. आर्थिक तनाव के कारण घर में आए दिन विवाद होते थे, जिसका सीधा असर बच्चों की मानसिक स्थिति पर पड़ा.

विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि कोविड लॉकडाउन के बाद तीनों बहनों की पढ़ाई छुड़ा दी गई थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आर्थिक कारणों से स्कूल की फीस भरना संभव नहीं था, जिसके चलते उन्हें स्कूल भेजना बंद कर दिया गया. पढ़ाई छूटने के बाद वे धीरे-धीरे समाज और बाहरी दुनिया से कटती चली गईं और अधिकतर समय अपने कमरे तक सीमित रहने लगीं.


इसी दौरान तीनों बहनों ने ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम, कोरियन संगीत, वेब सीरीज और कार्टून में रुचि लेना शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, यह वर्चुअल दुनिया उनके लिए भावनात्मक सहारा बन गई थी, जहां वे खुद को सुरक्षित और समझा हुआ महसूस करती थीं. वे कोरियन संस्कृति से गहराई से प्रभावित थीं और भविष्य में कोरिया जाने की इच्छा भी जाहिर करती थीं.


हालांकि, आर्थिक संकट के चलते करीब दो हफ्ते पहले पिता ने बेटियों के मोबाइल फोन छीनकर उन्हें बेच दिया, ताकि बिजली बिल जैसे जरूरी खर्च पूरे किए जा सकें. इसके बाद बेटियां मां का मोबाइल फोन इस्तेमाल करने लगीं, लेकिन हाल ही में उन्हें उससे भी वंचित कर दिया गया. पुलिस का मानना है कि मोबाइल और ऑनलाइन दुनिया से अचानक पूरी तरह कट जाना इस दुखद घटना का तात्कालिक कारण बन सकता है.


बुधवार तड़के करीब 1.40 बजे तीनों बहनें पानी पीने के बहाने अपने कमरे से निकलीं, पूजा कक्ष में गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. आशंका है कि करीब 2 बजे के आसपास तीनों ने अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी.


माता-पिता को एक डायरी में आठ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बहनों ने अपने अकेलेपन, मानसिक पीड़ा, भावनात्मक उपेक्षा और कोरियन संस्कृति के प्रति अपने गहरे लगाव को शब्दों में व्यक्त किया है. नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि उनसे उनका “भावनात्मक सहारा” छीन लिया गया, जिससे वे पूरी तरह टूट गई थीं.


पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह प्रारंभिक निष्कर्ष हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. सुसाइड नोट, पारिवारिक परिस्थितियों, आर्थिक स्थिति और बच्चों की मानसिक दशा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

पिता के रहते दादा की पैतृक जायदाद में पोता नहीं मांग सकता अपना हिस्सा: SC

6 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

आसमान में F-22 से तीन गुना तेज गोल उड़नतश्तरी: क्या ट्रंप ने पहली बार मान ली UFO की बात?

7 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग और  एलिस हुआंग- एक डिनर के दौरान ताईपेई में दिनांक May 22, 2025
खबर खास

Nvidia प्रमुख के प्रेम प्रसंग की स्वीकारोक्ति के बाद सिलिकॉन वैली से सिंगापुर तक हड़कंप

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

3 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP