शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग में इबोला प्रभावित देशों से लौटे 3 लोग होम आइसोलेशन में

C

CG Khabar

04 जून 2026, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 7

इबोला वायरस
इबोला वायरस

दुर्ग । संवाददाता: अफ्रीकी देशों से हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लौटे तीन यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर 21 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रखा है. राहत की बात यह है कि इनमें से किसी भी यात्री में इबोला वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं और न ही वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं.


दुर्ग के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि इन यात्रियों में से एक महिला 31 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से दुर्ग पहुंची हैं, जबकि दो अन्य यात्री 2 जून को इथियोपिया और युगांडा से भिलाई लौटे हैं.

विज्ञापन


 इन तीनों प्रवासियों में से दो भारतीय नागरिक हैं और एक युगांडा का निवासी है. वर्तमान में ये तीनों पूरी तरह स्वस्थ और लक्षणविहीन हैं.


स्वास्थ्य विभाग की टीम बेहद सतर्कता बरत रही है और टेलीफोन के जरिए रोजाना सुबह-शाम इन यात्रियों की सेहत का अपडेट ले रही है. इसके साथ ही प्रशासन ने यात्रियों को निर्देश दिए हैं कि यदि आइसोलेशन अवधि के दौरान उन्हें कोई भी अस्वस्थता या लक्षण महसूस होते हैं, तो वे तुरंत ट्रेसिंग टीम या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को सूचित करें.


दुर्ग के CMHO डॉ. मनोज दानी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की क्लिनिकल स्क्रीनिंग की जाती है, जिसके बाद उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा जाता है. पहली कैटेगरी में वे लोग आते हैं जिनमें न तो कोई लक्षण होते हैं और न ही संक्रमण का कोई इतिहास होता है. दुर्ग में आए तीनों यात्री इसी पहली कैटेगरी में शामिल हैं.


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में अब तक इबोला का एक भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है और यह कदम केवल सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से उठाया गया है. 


गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है, जिसके बाद से देश-प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP