शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

भीषण लू का खतरा, पर्यावरणविद् ने की 'एसी हीट शेल्टर' बनाने की मांग

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 02:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गर्मी-लू
गर्मी-लू

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने और बढ़ती तपिश के बीच रायपुर के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् नितिन सिंघवी ने राज्य सरकार को जलवायु संकट के प्रति आगाह किया है. सिंघवी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भीषण गर्मी से निपटने के लिए राज्य में सौर ऊर्जा से चलने वाले वातानुकूलित (एसी) सामुदायिक 'हीट शेल्टर' स्थापित करने का सुझाव दिया है. 


उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में स्थानीय स्तर पर तैयारी बेहद जरूरी है, ताकि लू और हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियों में आम जनता, विशेषकर गरीब और बाहर काम करने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण ले सकें.

विज्ञापन


सिंघवी ने वैश्विक वैज्ञानिक आकलनों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि यदि वर्तमान रुझान जारी रहा, तो 2040 तक दुनिया को अभूतपूर्व गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 


उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि बढ़ते तापमान और कमजोर मानसून के कारण भविष्य में उत्तरजीविता का संकट खड़ा हो सकता है. 


'हीट शेल्टर' के अलावा, उन्होंने सरकारी जमीनों पर शहरी वन विकसित करने, पंचायत स्तर पर चेतावनी प्रणाली लागू करने और जलवायु जोखिमों के प्रति सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाने की सिफारिश की है. 


उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ के पास अभी भी संभलने का समय है और आज उठाए गए छोटे कदम भविष्य में अनगिनत जानें बचा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक घंटा पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

21 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP