मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

नकली दवा बेचने वालों की अब खैर नहीं

नकली दवा बेचने वालों की अब खैर नहीं, नए नियम आ रहे हैं

C

CG Khabar

03 नव. 2025, 05:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

Medicine
Medicine

भुवनेश्वर । डेस्क: देश में नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार पर लगाम कसने के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. ओडिशा के पूर्व ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. हृषिकेश महापात्रा ने DCGI को नए नियम बनाने का एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है. 


ये नियम साफ-साफ बताएंगे कि नकली दवा पकड़े जाने पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर में से कौन क्या करेगा, ताकि कानूनी उलझन खत्म हो सके.

विज्ञापन


डॉ. महापात्रा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट (D&CA) के तहत आने वाले नकली दवाओं के मामलों में पुलिस सीधा केस दर्ज नहीं कर सकती और न ही उनकी जाँच कर सकती है. यह काम केवल ड्रग इंस्पेक्टरों (DI) का है, क्योंकि कानून ने उन्हें ही खास अधिकार दिए हैं.


लेकिन, प्रस्ताव में यह साफ किया गया है कि भले ही पुलिस केस दर्ज न कर सके, ड्रग इंस्पेक्टर को अपराधी को बिना वारंट के गिरफ्तार करने का पूरा अधिकार है (D&CA की धारा 22(1d)). 


हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उन्हें नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के डी.के. बसु मामले में तय किए गए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा.


प्रस्ताव में दवाओं के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी कुछ बदलाव सुझाए गए हैं. जैसे: दवा के सैंपल की जाँच के तरीके में सुधार हो, और अगर कोई दवा पहचान या ताकत के टेस्ट में फेल हो जाती है, तो सरकारी लैब उसे तुरंत 'नकली' घोषित कर सके. 


इसके अलावा, दवा लाइसेंस धारकों के लिए यह शर्त जोड़ी जाए कि वे राज्य के बाहर से दवा खरीदते समय पूरी जानकारी दें और पेमेंट डिजिटल तरीके से करें, ताकि दवाओं को ट्रैक करना आसान हो जाए.


ड्रग इंस्पेक्टरों के लिए भी अब छापा मारने, सामान जब्त करने और गिरफ्तारी करने के लिए कड़े नियम तय किए जाएंगे. हर कार्रवाई के दौरान दो स्वतंत्र और सम्मानित गवाह होना ज़रूरी होगा, और वीडियो रिकॉर्डिंग (BNSS-105) करनी होगी. 


साथ ही, हर गिरफ्तारी पर अरेस्ट मेमो बनाना अनिवार्य होगा, जिसमें गिरफ्तारी का कारण साफ-साफ लिखा जाए और पकड़े गए व्यक्ति के रिश्तेदार को तुरंत सूचना दी जाए. इन कड़े नियमों का मकसद यह है कि नकली दवा बेचने वालों पर कार्रवाई भी हो और उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी न हो.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
यह तस्वीर अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट 'चैलेंजेस टू सिक्योरिटी इन स्पेस' में जारी की गई है.
खबर खास

अंतरिक्ष से ढाई मिनट में हमला: 40 चीनी स्पेसप्लेन के बेड़े ने बढ़ाई चिंता

एक घंटा पहले

जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

कैंसर की 6 और मधुमेह समेत 14 जरूरी दवाओं की बिक्री बंद करने पर NPPA की मुहर

23 घंटे पहले

शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

2 दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP