गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

2200 वर्गफीट के कम कृषि भूमि की नहीं होगी रजिस्ट्री

H

Hupendra Sharma

23 जुल. 2025, 11:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

रजिस्ट्री
रजिस्ट्री

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में अब 2200 वर्गफीट यानी 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री पर रजिस्ट्री नहीं होगी. राज्य सरकार ने इस क्षेत्रफल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है. इस मामले में मंगलवार को पंजीयन विभाग ने आदेश जारी किया है. यह बदलाव छत्तीसगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता विधेयक 2025 के पारित होने के बाद लागू हुआ है.


नये नियम के तहत अब प्रदेश में शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र 2200 वर्गफीट से कम की कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी. इससे पहले रमन सिंह सरकार के समय भी ये नियम था, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद इसे खत्म कर दिया गया था. 

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इस नये नियम से अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी. 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री होने से प्रदेश भर में अवैध प्लॉटिंग बढ़ गई थी और इससे कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थी. नए कानून में जियो-रेफरेंस्ड मैप को भी शामिल किया गया है. इससे डिजिटल नक्शों को अब कानूनी वैधता मिल जाएगी, जिससे ज़मीन के रिकॉर्ड और बंटवारे में पारदर्शिता आएगी.


वहीं अब ज़मीन के भू-स्वामी जीवनकाल में कभी भी अपने उत्तराधिकारी का नाम जोड़ सकते हैं. भू-स्वामी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके उत्तराधिकारी को स्वतः नामांतरण का अधिकार मिल जाएगा.


नये कानून में बहुमंजिला इमारतों को लेकर भी एक सुधार किया गया है. अब कोई व्यक्ति फ्लैट खरीदेगा तो उसे उस प्रोजेक्ट की जमीन में भी फ्लैट के साइज के अनुपात में हिस्सा मिलेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP