शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

अस्पताल के बाहर शव वाहन के इंतजार में घंटों बैठे रहे परिजन

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर अस्पताल के बाहर शव वाहन के इंतजार में घंटों बैठे रहे परिजन

C

CG Khabar

08 फ़र. 2025, 04:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

शव वाहन के इंतजार में घंटों बैठे रहे परिजन
शव वाहन के इंतजार में घंटों बैठे रहे परिजन

नारायणपुर। संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल में शव वाहन के इंतजार में एक परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा. उसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा वाहन का इंतजाम नहीं कराया गया. 


इस बीच पीड़ित परिजन शव वाहन के लिए गिडगिड़ाते रहे पर किसी पर कोई असर नहीं पड़ा. पीड़ितों की हालत देख एक जनप्रतिनिधि ने शव वाहन की व्यवस्था की तब जाकर परिजन शव लेकर घर पहुंचे. 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं. अंदरूनी इलाकों में सड़क नहीं बनने से आए दिन ग्रामीणों के द्वारा मरीजों को खाट पर ले जाने की तस्वीरें सामने आती रहती हैं. 


वहीं एंबुलेंस के अभाव में ग्रामीण मीलों पैदल चलकर मरीज को अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाते हैं. 


संसाधनों की कमी से जूझ रहे नारायणपुर जिला अस्पताल में ऐसा एक वाकया शुक्रवार को सामने आया, जहां शव वाहन खराब होने से एक परिवार शव को लेकर घण्टों जिला अस्पताल में बैठा रहा. 


क्योंकि शव को करीब 30 किलोमीटर दूर ले जाना था और पीड़ितों के पास कोई साधन नहीं था.


शव वाहन के लिए घण्टों इंतजार करते रहे परिजन
नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर धोड़ाई गांव के अर्कित सलाम को उल्टी-दस्त की शिकायत पर नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लेकिन अस्पताल प्रबंधन शव ले जाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं करा सका. परिजन अस्पताल के बाहर घण्टों बैठे रहे. 

 

इस बीच मृतक के परिजन रजनी सलाम और लक्ष्मण सलाम अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने गाड़ी का इंतजाम कराया. तब वे घर पहुंचे. 

 

बताया गया कि शुक्रवार की ही दोपहर में एक शव वाहन आधे रास्ते में खराब हो गया था. जिसके चलते मृतक के परिजन बीच रास्ते से शव को वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर को रोककर उसमें शव रखकर घर तक ले गए.

 

परिजनों को इंतजार करने कहा था- भोयर
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन विनोद भोयर ने बताया कि अस्पताल में दो शव वाहन हैं. एक वाहन खराब है और दूसरे को कोयलीबेड़ा भेजा गया था. परिजनों को इंतजार करने को कहा गया था. उन्होंने बताया कि शव वाहन के लिए शासन से मांग की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP