गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

रेलिंग तोड़कर कार शिवनाथ नदीं में गिरी, बैंककर्मी की मौत

शिवनाथ नदी में एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई

H

Hupendra Sharma

23 जून 2025, 07:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

 शिवनाथ में गिरी कार
शिवनाथ में गिरी कार

बेमेतरा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के पास शिवनाथ नदी में एक तेज रफ्तार कार रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई. इस हादसे में बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ बैंककर्मी की मौत हो गई. जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 


पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे की है.

विज्ञापन


बताया गया कि एक कार में सवार होकर चार लोग रायपुर से जबलपुर जा रहे थे. कार काफी तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान सिमगा के पुराने पुल के पास कार चालक कार पर नियंत्रण नहीं कर पाया और कार रेलिंग तोड़ती हुई शिवनाथ नदी में गिर गई.


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमगा और बेमेतरा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.


स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.


मृतक की पहचान अमित बघेल के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाले थे. वह बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ थे. बताया गया कि अमित खुद कार चला रहे थे.


वहीं कार सवार अन्य तीनों को गंभीर चोट आई है. तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP