शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

6 दिन 6 रात पैदल चलकर गांव पहुंचा बंधक मजदूर

छत्तीसगढ़ के सीतापुर में 6 दिन 6 रात पैदल चलकर पहुंचा बंधक मजदूर अस्पताल में भर्ती

C

CG Khabar

06 मार्च 2025, 03:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 27

बंधुआ मजदूर
बंधुआ मजदूर

अंबिकापुर | संवाददाताः अंबिकापुर के सीतापुर थाने में मानव तस्करी से जुड़ा एक संगीन मामला सामने आया है. कर्नाटक में काम करने के दौरान मजदूर को बंधक बना लिया गया और मजदूरी तक नहीं दी गयी. 


वह किसी तरह भाग कर कटनी पहुंचा और वहां से वह 6 दिन 6 रात पैदल चलकर सीतापुर थाना पहुंचा. मजदूर का नाम संजय तिर्की बताया जा रहा है. जिसको एक व्यक्ति द्वारा अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा देकर कर्नाटक ले जाया गया. 

विज्ञापन


वहां बोरवेल गाड़ी में काम करने के लिए लगा दिया गया. बोरवेल संचालक उसे मजदूरी देना तो दूर बल्कि एक बंधक के रूप में रात दिन सिर्फ काम ले रहा था.


पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया 


इसी बीच संजय किसी तरह वहां से बोरवेल मालिक के चंगुल से छूटकर ट्रेन के माध्यम से कटनी पहुंचा. इसके बाद वह कटनी से 6 दिन 6 रात पैदल चलकर ग्राम बनेया पहुंचा. 


ग्राम बनेया निवासी सुशील कुजूर उसे अपने साथ लेकर सीतापुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरा मामला बताया. लगातार पैदल चलने के कारण मजदूर की तबियत खराब हो गई थी. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.


सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा बनेया गांव का एक ग्रामीण संजय को लेकर थाना आया था.  मजदूर संजय मैनपाट थाना क्षेत्र का है. वहां से कोई व्यक्ति उसे काम कराने के लिए कर्नाटक लेकर गया था. 


वहां वह काम कर रहा था पर उसे मजदूरी नहीं दी जा रही थी. वहां से वह भागकर पहुंचा है. वापस लौटे मजदूर का कहना है कि उसे 2 लाख में एजेंट द्वारा बेच दिया गया था. मामले की जांच की जा रही है.

 

बंधकों से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है. संजय तिर्की की इस दर्दनाक दास्ता की तरह और भी इससे जुड़ी कहानियां छत्तीसगढ़ में आती रहती हैं. 


लगातार  युपी, आंध्रप्रदेश के साथ ही देश के अन्य इलाकों में छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बंधक होने की खबरें आती रहती हैं. 


इसका राज तभी खुलता है, जब खुद बंधक किसी तरह से छूटकर अपने गांव क्षेत्र में पहुंचते हैं. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

15 घंटे पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

एक दिन पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

एक दिन पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

एक दिन पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP