शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

घर से लापता बच्ची की मौत, आरोपी गिरफ़्तार

कल शाम से लापता बच्ची का शव बरामद किया गया है

H

Hupendra Sharma

13 जून 2025, 10:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

 बच्ची का शव बरामद
बच्ची का शव बरामद

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से गुरुवार की शाम को जो बच्ची लापता हुई थी, आज उसका शव बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी कल शाम से बच्ची का शव लिए कार से यहां-वहां घुमता रहा. शुक्रवार को पुलिस की नाकेबंदी में युवक फंस गया और पकड़ा गया.


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है. साथ ही पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव की है. गुरुवार की शाम बछौद निवासी 7 साल की मासूम बच्ची पूनम पटेल को अज्ञात कार चालक ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद कार सवार युवक बच्ची को अपने साथ उठाकर ले गया. घटना के समय बच्ची के साथ उनकी कुछ सहेलियां थीं.


आरोपी ने उनसे बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही थी.


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आसपास के अस्पतालों में बच्ची की तलाश करने लगे. लेकिन बच्ची और आरोपी का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची की तलाश में नाकेबंदी शुरू की.


इसी मामले में शुक्रवार को कोरबा जिले के हरदीबाज़ार पुलिस भी नाकेबंदी कर तलाश में जुटी हुई थी. इस दौरान भिलाई बाजार के पास एक कार को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया.


पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोका और तलाशी में बच्ची का शव बरामद किया गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने कार और आरोपी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई और साज़िश भी है. मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

6 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

12 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

12 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

12 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP