मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरु

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर बड़ी मुठभेड़

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2025, 12:22 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

माओवादियों के साथ मुठभेड़
माओवादियों के साथ मुठभेड़

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा में अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से करीब 5 हजार से अधिक की संख्या में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने माओवादी संगठन के बटालियन नंबर-1 को घेर रखा है.


दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के 24 घंटे बीतने के बाद जवानों के लिए मुठभेड़ स्थल में हेलीकॉप्टर से रसद भेजी गयी है. इसके साथ ही बीजापुर से बड़ी संख्या में जवानों को बैकअप के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की फोर्स के अलावा तेलंगाना से भी ग्रेहाउंड के जवानों की टीम ने माओवादियों को घेर रखी है.बताया जा रहा है कि मौके पर 100 से अधिक की संख्या में माओवादी मौजूद हैं. जिसमे PLGA और कम्पनी नंबर -1 के कई बड़े नक्सली लीडर जिसमें हिड़मा, देवा, सहदेव और केशव की मौजूदगी बताई जा रही है.


नक्सल मोर्चे पर तैनात DRG, बस्तर फाइटर, कोबरा, एसटीएफ और सीआरपीएफ के हजारों की संख्या में जवानों ने माओवादियों को घेर रखा है.


हालांकि अभी तक इस मुठभेड़ में माओवादियों या जवानों के साथ किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई हैकांकेर पुजारी और गलगम की पहाड़ी में चल रही मुठभेडआईबी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह भर से बीजापुर के पुजारी कांकेर- गलगम की पहाड़ी में माओवादियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी.


जिसके बाद बीते शनिवार को जवानों की टीम को रणनीति बनाकर ऑपरेशन में भेजा गया. मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ माओवादियों का आमना-सामना हुआ. बताया जा रहा है कि माओवादियों द्वारा भी लगातार जवानों पर फायरिंग की जा रही है.


यह मुठभेड़ माओवादियों के PLGA और बटालियन नम्बर- एक के लड़ाकू कैडर के साथ चल रही है. यह इलाका तेलंगाना बॉर्डर से लगे होने की वजह से ग्रेहाउंड की फोर्स भी दूसरी तरफ से माओवादियों को घेरकर फायरिंग कर रही है.


बताया जा रहा है कि 24 घंटे से जारी इस मुठभेड़ में जवानों के पास रसद खत्म होने से एमआई- 17 हेलीकॉप्टर से जवानों के लिए पानी और भोजन भेजा गया है. यह भी कहा जा रहा है कि माओवादियों के खिलाफ अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. जिसमें एक साथ 5000 से अधिक जवान जंगलों और पहाड़ियों में उतरे हैं और माओवादियों को घेर कर फायरिंग कर रहे हैं.


वहीं माओवादी भी जवानों की फायरिंग का जवाब दे रहे हैं. बस्तर आईजी सुन्दरराज पी का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP